Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन की रात पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस

Bansal sadi
6 hours ago
विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन की रात पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस

खुलासा न्यूज,बीकानेर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक पब्लिक पार्क शाखा  बीकानेर के समक्ष यूएफबीयू के  अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित होकर आचार संहिता की पालना करते हुए, यूनियन कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। आज की प्रेस को वाई.के. शर्मा, रूपेश शर्मा, रामदेव राठौड़ , मुकेश शर्मा ने संबोधित  किया कि आज देश भर के बैंक कर्मी 5 दिवसीय सप्ताह लागू करने की मांग, 07 दिसंबर 2023 को यूएफबीयू और आईबीए सहमति बनी ।

 

केन्द्र सरकार ने बैंक कर्मियों की  पांच दिवसीय मांग लागू नहीं करने पर, भेदभाव, सहमति के बावजूद स्केल चौथे से अधिक उच्चाधिकारी को 365 दिन का पीएलआई किया जाना समस्त बैंक कर्मियों के साथ अन्याय किया, लंबित मुद्दों को शीघ्र लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व वित्त सचिव, भारतीय बैंक संघ, के मध्य 22 व 23 जनवरी 26 को श्रम आयुक्त कार्यालय, दिल्ली ने पांच दिवसीय बैंकिग सप्ताह लागू करने के लिए यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस 27 जनवरी की हड़ताल को वापस लेने की मध्यस्थता की।

 

डीएफएस की हठधर्मिता के कारण बैठक बिना निर्णय के विफल होने से बैंक कर्मियो के पास हड़ताल करने के अलावा विकल्प नहीं रहा। 08 मार्च 2024 को सम्पन्न 12 वां द्विपक्षीय वेतन समझौता पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह मांग शामिल की गई । बैंक कर्मियों को मजबूरन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया । 24  व 25 मार्च को पांच दिवसीय बैंकिग सप्ताह लागू करवाने का हड़ताल का नोटिस दिया गया था ।

 

दिनांक 04 सितंबर को यूएफबीयू  व आईबीए के साथ बिना निर्णय समाप्त होने पर श्रम आयुक्त, नई में  08 व 09 सितंबर को यूएफबीयू व डीएफएस की मध्यस्थता के चलते ठोस निर्णय नहीं निकले, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह निश्चित दिनांक घोषित नहीं करने पर  यूएफबीयू ने  11 सितंबर, 28 सितंबर से 30 सितंबर और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हड़ताल पर जाने का निर्णय किया ।  

 

 बैंक कर्मियों का सब्र का बांध टूट गया, युवा एवं महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है, लम्बे अंतराल पर भी मांग नहीं उप संयोजक रामदेव राठौड़, आज प्रदर्शन सभा संबोधित करते हुए कहा कि  बैंकों में एक दो शनिवार को अवकाश स्वीकृत वर्ष 2015 किया गया, लम्बे समय से प्रमुख मांग राष्ट्रीयकृत बैंकों में विगत 10 वर्षों से लंबित 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग तथा 12वें द्विपक्षीय समझौते में यूनियनों के साथ इस मांग पर सहमति होने के बावजूद भारत सरकार द्वारा अब तक इसे लागू नहीं किए जाने के विरोध में 11 सितंबर की हड़ताल से बैंकों का 20000 करोड़ प्रभावित हुआ । अखिल भारतीय स्तर पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस  के आह्वान पर आज एक दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल का आयोजन होगा ।

 


  28 सितंबर से 30 सितंबर तक अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल कार्यक्रम प्रस्तावित है । अगर सरकार मुद्दों का समाधान नहीं किया तो बैंक कर्मियों द्बारा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे । यूएफबीयू  की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक पब्लिक पार्क शाखा  बीकानेर के बाहर प्रदर्शन आयोजित किया गया ।  अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही । प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के विरुद्ध पांच दिवसीय सप्ताह लागू नहीं करने, असमानता रखने, लंबित मुद्दों को शीघ्र लागू करने, प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

 


 विभिन्न घटक दलों के वक्ताओं  राकेश ओला, मनोज सैनी, रमन ठाकुर,  करन, हर्ष , श्याम सुंदर,  इंद्रजीत राजेंद्र चौधरी राकेश ओला, छोटू लाल चांवरिया रजनीश,  सुनील कुमार नागल,  जय शंकर जे पी आर वर्मा गुल्लू, केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर सरकार को चेतावनी दी गई कि बैंकों पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू नहीं किया, सभी को 15 दिन का भुगतान,  समानता नहीं रखी, पुरानी पेंशन बहाल करने नहीं किया गया, तो आंदोलन, संघर्षों को आगे बढ़ाएंगे और जरूरत पडऩे पर देश का बैक कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे ।

 

भारत सरकार के स्वयं के कार्यालयों, भारतीय जीवन बीमा निगम, बीमा क्षेत्र, भारतीय रिज़र्व बैंक, नाबार्ड सहित अनेक संस्थानों में पहले से ही 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, इसके बावजूद राष्ट्रीयकृत बैंकों में इसे लागू न करना वित्त मंत्रालय एवं आईबीए की हठधर्मिता को दर्शाता है, जिसके लिए सरकार पूर्णत: जिम्मेदार है।जबकि वर्क लाइफ बैलेंस सिद्धांत की वकालत करने वाली सरकार स्वयं ही बैंक कर्मियों की इस दिशा में जायज मांग नहीं मान रही है। इस आंदोलन में कई सेवा निवृत्त बैंक कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में नारे लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया । यूएफबीयू ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं मांगे जाने पर देश और उग्र आंदोलन बैंक कर्मियों द्बारा किया जाएगा । 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: