Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

केंद्रीय मंत्रियों ने देशनोक करणी माता मंदिर में किए दर्शन, शिवराज सिंह चौहान बोले - माँ करणी के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरु

rk
2 months ago
केंद्रीय मंत्रियों ने देशनोक करणी माता मंदिर में किए दर्शन, शिवराज सिंह चौहान बोले - माँ करणी के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरु

केंद्रीय मंत्रियों ने देशनोक करणी माता मंदिर में किए दर्शन, शिवराज सिंह चौहान बोले - माँ करणी के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरु
बीकानेर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बुधवार सायं देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्रियों ने माँ करणी के समक्ष देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दोनों मंत्रियों ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं के साथ कुछ समय व्यतीत किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ करणी के आशीर्वाद से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने किसानों की उन्नति और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं अजय टम्टा ने क्षेत्रीय आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। मंदिर दर्शन और स्वागत समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन राम गोपाल सुथार, आईसीएआर के डायरेक्टर एम एल जाट, बिहारी लाल विश्नोई, चंपा लाल गेधर, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, पवन पंचारिया, सुनील पडि़हार, करणी मंच निज प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह, मोहन सुराणा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, रघुवीर प्रजापत, महावीर चारण, दिलीप सिंह आडसर, कमल गहलोत, पार्षद सीता दान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: