राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने किया पोस्टर का विमोचन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 30 एवं 31 मई को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष हेमाराम जाट तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकना उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ