Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ई-रिक्शा से घर पहुंचे,पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए नहीं मंगवाई कार, दो ई-रिक्शा किराए पर लिए

Bansal sadi
3 months ago
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ई-रिक्शा से घर पहुंचे,पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए नहीं मंगवाई कार, दो ई-रिक्शा किराए पर लिए


 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ई-रिक्शा से घर पहुंचे,पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए नहीं मंगवाई कार, दो ई-रिक्शा किराए पर लिए
बीकानेर।  केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को बीकानेर पहुंचे तो उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए कार की बजाय ई-रिक्शा से घर जाना पसंद किया। रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर का सफर उन्होंने ई-रिक्शा में तय किया।
रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अर्जुनराम मेघवाल ने अपने लिए कार नहीं मंगवाई। वे एक ई-रिक्शा में बॉडीगार्ड और पीए के साथ बैठे, जबकि दूसरे ई-रिक्शा में उनके समर्थक सवार थे। हालांकि उनके कई समर्थक कारों से स्टेशन पहुंचे थे।
पहले ही दे दिए थे सादगी के निर्देश
जानकारी के अनुसार मेघवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे लंबे काफिले और ज्यादा सरकारी तामझाम के साथ यात्रा नहीं करेंगे।
इसी कारण रेलवे स्टेशन पर सामान्य पुलिस व्यवस्था ही रही और स्थानीय पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट किया।
साइकिल वाले सांसद के रूप में भी पहचान
अर्जुनराम मेघवाल अपने पहले कार्यकाल में साइकिल से संसद जाने को लेकर भी चर्चा में रहे थे। इसी वजह से उन्हें च्च्साइकिल वाले सांसदज्ज् के रूप में पहचान मिली थी।
अब उन्होंने ई-रिक्शा का उपयोग कर फिर सादगी का संदेश दिया है।
दिनभर रहेंगे बीकानेर दौरे पर
केंद्रीय मंत्री के गुरुवार को बीकानेर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि वे अन्य कार्यक्रमों में भी ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं या कार से यात्रा करेंगे।
पीएम मोदी के संदेश से जोड़ा जा रहा
अर्जुनराम मेघवाल के इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और छोटे काफिले वाले संदेश से भी जोडक़र देखा जा रहा है।
हाल के सालों में प्रधानमंत्री मोदी भी अपने काफिले को छोटा करने का संदेश दे चुके हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: