खुलासा न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा तीन श्रद्धालुओं को कुचलने की खबर सामने आयी है। घटना चूरू के सालासर से जुड़ी है। जहां पर अज्ञात वाहन के कुचलने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले थे।
हादसा सालासर बालाजी से 1 किलोमीटर पहले किशनगढ़-संगारिया स्टेट हाईवे 7 पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार नागौर के जायल निवासी राजेश भार्गव, नटवर भार्गव और विक्रम भार्गव की मौत हो गई। तीनों युवक 80 लोगों के साथ 10 सितंबर को जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे।
शुक्रवार रात को उनके साथी पैदल यात्री सालासर से 11 किमी पहले गनेड़ी में आराम करने के लिए रुक गए थे। ये तीनों पहले सालासर पहुंचने के लिए रात को ही निकल पड़े थे। सीआई ने बताया- मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ