अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर, पिछले पैर फ्रैक्चर
जसरासर। जसरासर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय के दोनों पिछले पैर फ्रैक्चर हो गए। यह घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे दीनानाथ स्टेडियम के पास हुई।
ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और दीनानाथ गोशाला की एंबुलेंस बुलाई। घायल गाय को एंबुलेंस की सहायता से नागौर स्थित गोशाला भेजा गया।
श्रवण कुमार सेन ने इस संबंध में बताया कि दीनानाथ गोशाला के शिवलाल और अन्य कर्मचारी गाय को नागौर गोशाला लेकर गए, जहां उसकी देखभाल की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ