बीकानेर में इस जगह अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
बीकानेर में इस जगह अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना रोड़ा गांव बाईपास के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कूदसू गांव निवासी सीताराम विश्नोई के रूप में हुई है। सीताराम दूध का व्यवसाय करते थे और हादसे के वक्त नोखा शहर से दूध बेचकर अपने गांव लौट रहे थे।
बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर से सीताराम के सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सीताराम विश्नोई को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ