अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत कर्मचारी के घर में घुसकर लाखों रुपये पार कर ले गये
अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत कर्मचारी के घर में घुसकर लाखों रुपये पार कर ले गये
बीकानेर। पिछले काफी समय से चोरों ने शहर व ग्रामीण इलाको में आतंक मचा रखा है आये दिन मकान दुकान व अन्य जगहों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। चोर इतने शातिर है कि पुलिस की गश्त टीम को चकमा देकर वारदातें कर रहे है। इसी क्रम में बीछवाल थाना क्षेत्र का है।जहां इंदिरा क ॉलोनी स्थित शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी महबूब के घर पर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए लाखों रुपए ले उड़े।बताया जा रहा है कि महबूब व उनकी पत्नी गुरुवार शाम बाजार गए थे। वापस आकर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला नहीं था।अंदर जाकर देखा तो करीब 10 से 12 लाख रुपये गायब थे।महबूब ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जमीन बेचकर 6 लाख रुपये निवेश के हिसाब से घर पर रखे थे और 5 लाख रुपये उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शेष रकम घर पड़ी थी।अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर छत की खिडक़ी से अंदर घुसे और नगदी लेकर फरार हो गए।यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सूचना पर भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया महबूब के घर पहुंचे और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है।
बच्चे के द्वारा रैकी किये जाने की आशंका
सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा तीन चार बार उस मकान के पास घूमता नजर आ रहा है। वह बच्चा उस मकान को देखकर वापस चले जाने की इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि बच्चे द्वारा अज्ञात चोरों ने मकान की रैकी करवाई। फिर वारदात को अंजाम दिया।यह भी पता चला है कि पति-पत्नी अकेले रहते है। उनके तीन बेटियां है। जिनकी शादी हो चुकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ