IGNP नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
बज्जू। बज्जू क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) की आरडी 910 के पास पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम आरडी 931 के पास शव को नहर से बाहर निकालने की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, शव को नहर से बाहर निकालने के बाद ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ