Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

132 केवी टावर के पास करंट से झुलसा हुआ मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान

Solar 2
2 weeks ago
132 केवी टावर के पास करंट से झुलसा हुआ मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान

132 केवी टावर के पास करंट से झुलसा हुआ मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान 

Solar 4

बीकानेर। बीकमपुर-बाप मार्ग पर बीकमपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे मंगलवार को 132 केवी विद्युत लाइन के टावर नंबर 143 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का करंट से झुलसा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना बीकमपुर सरपंच संग्राम सिंह ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सरपंच संग्राम सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। टावर के पास पड़े शव का निरीक्षण करने पर उसके बिजली के करंट से झुलसे होने की बात सामने आई। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और बीकानेर से एफएसएल मोबाइल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी की। पुलिस को शव के पास से वायर कटर, फन्नर (आरी), एक चप्पल, गमछा और हीरो मोटरसाइकिल की एक चाबी मिली। वहीं मृतक की जेब से 390 रुपये भी बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल बज्जू की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्ति के संबंध में एमपीआर या किसी अन्य प्रकरण में गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मृतक के वारिसों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो बज्जू थाना पुलिस अथवा बीकानेर पीसीआर को सूचना दें।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: