बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मौके पर हलचल मच गई। शव सुबह करीब सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म पर मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, शव मिलने की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार सोएंब भाई, मो. जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
जीआरपी थाना पुलिस के पीडी वर्मा मय पुलिस टीम की जांच और निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ