Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मुद्रा महोत्सव के नाम पर जमकर  हो रही है नोटो की गड्डियों की ब्लैकमेलिंग, आखिर किस आदेश के तहत बेची रही है 15 गुना किमत पर गड्डियां

Bansal
6 hours ago
मुद्रा महोत्सव के नाम पर जमकर  हो रही है नोटो की गड्डियों की ब्लैकमेलिंग, आखिर किस आदेश के तहत बेची रही है 15 गुना किमत पर गड्डियां


मुद्रा महोत्सव के नाम पर जमकर  हो रही है नोटो की गड्डियों की ब्लैकमेलिंग, आखिर किस आदेश के तहत बेची रही है 15 गुना किमत पर गड्डियां
बीकानेर। बीकानेर शहर में पिछले तीन दिन से अग्रवाल भवन गंगाशहर रोड पर मुद्रा महोत्सव के नाम से मेला लगा हुआ है जहां पर कई दुलुर्भ सिक्के व नोटों की प्रदर्शनी लगी हुई है। जहां पर नोटों की गड्डियों  को भी बेचा जा रहा है। लेकिन मजे की बात तो यह है इस मेले में  खुलेआम कीमत से 20 गुना अधिक रुपये में गडियों को बेचा जा रहा है जो एक तरह का अपराध है अंकित मूल्य से ज्यादा मुद्रा बेचने ब्लैम मनी में आती है। बीकानेर प्रशासन के आला अधिकारी इस मेले में पहुंचे रहे है। क्षेत्र के थानाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तक इसकी जानकारी नहीं है कि इस तरह से खुल्लेआम मुद्रा को ब्लैक में बेची जा रही है।  जब इस बारे में बैक के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा हमारे से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है और मुद्रा को बेचने गैरकानूनी है मेले में किसी आदेश व नियम से बेच रहे है इसकी जानकारी हमें नहीं है आयोजक इस बारे में जानकारी दे सकते है। आयोजक को निरंतर फोन किये लेकिन आयोजकों ने फोन उठाना उचित नहीं समझा। सिक्का संग्रहण करने वाले एक जने से बात की तो उन्होंने बताया कि एक रुपये की गड्डी का मूल्य करीब 1700 रुपये व 2 की गड्डी की कीमत लगभग तीन हजार रुपये है जबकि एक रुपये व दो रुपये के नोट अभी चलन में है जो नोट चलन में होते है उनको बेचा नहीं जा सकता है। इस तरह से प्रशासन व पुलिस के नाक के नीचे खुल्लेआम मुद्रा की ब्लैकमनी हो रही है। 
एक तरफ तो बैक के अधिकारी कहते है हमारे पास नये नोटो की गड्डियां नहीं आती है तो फिर इन मेलों पर लाखों रुपये की एक व दो व पांच की गड्डियों  कहां से आ रही है क्या बैक के अधिकारी व कर्मचारी  इस काले धंधे में शामिल है आमजन को शादियों व अन्य धार्मिक
जानकारी के अनुसार 
 चलन  में मौजूद नए नोटों की गड्डियों को ब्लैक में यानी उनके अंकित मूल्य से ज़्यादा कीमत पर बेचना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। ऐसा करना भारतीय रिज़र्व बैंक  के नियमों का उल्लंघन है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
इस विषय से जुड़े मुख्य नियम और कानूनी पहलू नीचे दिए गए हैं।
1. चालू नोटों की कालाबाजारी (अवैध)
अंकित मूल्य से अधिक वसूली। भारत में कोई भी व्यक्ति या दुकानदार 10, 20, 50 या 100 रुपये के नए नोटों की गड्डी को उसकी तय कीमत (जैसे 10 रुपये की 100 नोटों की गड्डी को 1,000 रुपये) से ज्यादा में नहीं बेच सकता है।
 कानूनी कार्रवाई और शिकायत। शादी या त्योहारों के मौसम में गड्डियों पर कमीशन लेना कालाबाजारी की श्रेणी में आता है। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ पुलिस या भारतीय रिज़र्व बैंक  में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
बैंकों के लिए सख्त निर्देश। नियमों के तहत, स्टॉक उपलब्ध होने पर बैंक अपने ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नए नोट देने से मना नहीं कर सकते हैं।
2. पुराने और दुर्लभ नोटों की बिक्री (वैध)
 चलन से बाहर हो चुके नोट। यदि आपके पास ऐसे पुराने नोट या सिक्के हैं जो अब चलन  में नहीं हैं, तो उन्हें संग्रह  के उद्देश्य से बेचना कानूनी है।
 विशिष्ट नंबर या एंटीक नोट। दुर्लभ सीरियल नंबर वाले नोट या ऐतिहासिक महत्व रखने वाले पुराने नोटों को ऑनलाइन नीलामी या अधिकृत डीलरों के माध्यम से बेचा जा सकता है, बशर्ते वे 100 साल से अधिक पुराने होकर पुरातत्व कानून का उल्लंघन न करते हों।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: