Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने तीन हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को दबोचा

6 hours ago
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने तीन हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को दबोचा

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने तीन हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को दबोचा 
 नोखा। रायसर रोड पर  और नोखा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पहली बार वाणिज्यिक मात्रा में पकड़ी गईं हजारों गोलियां नोखा। बीकानेर जिले के नोखा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ्रहृञ्जस्न और नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसर रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 3 हजार ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां वाणिज्यिक मात्रा में पहली बार पकड़ी गई हैं।कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई। पुलिस ने मामले में अजहरुद्दीन और ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इन नशीली गोलियों के सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को ट्रेस करने में जुटी है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आए थे और इन्हें नोखा क्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।पुलिस टीम में ये रहे शामिलकार्रवाई में सीआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामेश्वर, हेड कांस्टेबल रामेश्वरलाल, कांस्टेबल गणेश गुर्जर, कृष्ण कुमार और तेजाराम शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: