Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार स्कूल की दीवार से टकराई, चालक फरार

rk
2 months ago
ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार स्कूल की दीवार से टकराई, चालक फरार


ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार स्कूल की दीवार से टकराई, चालक फरार 
बीकानेर (लोकेश बोहरा) लूणकरणसर तहसील के चक 2 पीएलएम सहनीवाला गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक कार पिकअप वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सीधे स्कूल की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल की दीवार, छोटा गेट और एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद एयरवे खुल जाने से चालक की जान बच गई और उसे मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्कूल के अध्यापक गोपाल मोदी ने मानवता दिखाते हुए घायल चालक को पानी पिलाया और प्राथमिक सहायता दी।हालांकि, कुछ देर बाद चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक वाहन छोडक़र भाग निकला।गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय स्कूल की छुट्टी नहीं हुई थी और सभी बच्चे स्कूल के अंदर मौजूद थे। यदि छुट्टी हो चुकी होती, तो बच्चे बाहर होते और बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: