यूजीसी रोक बेक: जयपुर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, मकराना बोले- राजस्थान के हाईवे जाम कर दो, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के देशनोक से शुरू हुई यूजीसी रोल बेक की यात्रा का आज अंतिम पड़ाव जयपुर कलेक्ट्री थी लेकिन इससे पहले ही बवाल हो गया। जिसका असर राजस्थान में देखा जा रहा है। मकराना के आव्हान पर प्रदेश के कई राज्यों में इसको लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए है। चुरू में हाईवे को जाम कर दिया गया है।
जयपुर में रैली निकाल रहे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन चलाई।
इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन वैन में घुसने की कोशिश भी की। रैली के बीच वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रास्ता देकर उसे निकाला।
यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना रावण गेट (कालवाड़ रोड) से कलेक्ट्रेट सर्किल तक रैली निकाली। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय कर ओर बढऩे लगे। पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया।
पुलिस ने पहले सभी को कालवाड़ पुलिया पर बैरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए। चौमूं पुलिया पर भी कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्का-मुक्की हो गई। रैली का आयोजन श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में किया गया।
महिपाल सिंह मकराना ने कहा-हमारे ऊपर लाठीचार्ज किया गया। बहन-बेटियों के ऊपर पानी की बौछार चलाई गई। यह हमारी सरकार है। हमारी ही बहन-बेटियों पर पानी की बौछार चला रही है। हमारे कई कार्यकर्ताओं के चोट लगी है।
हमारे लोगों के साथ में मारपीट की गई है। अगर आप लोग जिंदा हो तो जिंदा नजर आओ। सभी जगह पर हाईवे जाम कर दो। सरकार को बता दो कि हमारे सवर्ण के बच्चों के साथ कुछ होगा तो बाकायदा जवाब देंगे। बार-बार यह नाटक करना बंद करो। पांच जगह हमारे ऊपर लाठीचार्ज हुआ। 10 जगह हम बैरिकेड्स तोड़ते हुए यहां तक पहुंचे।
मैंने आप लोगों से वादा किया था कि हम लोग पहुंचेंगे। हम कलेक्ट्रेट सर्किल तक आ चुके हैं। हम सीएम हाउस जा रहे थे। हम लोगों को रोक लिया गया। हम यहां सड़कों पर बैठे हैं। हम तो केवल यह चाहते हैं कि हमारे बच्चों को न्याय मिले। हम तो अहिंसात्मक तरीके से रैली निकाल रहे थे। हम लोग फूल बरसाते हुए आ रहे थे। हमारे माता बहनों पर बिना बात वाटर कैनन चलाई गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ