Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

यूजीसी नेट की परीक्षा होगी ऑनलाइन, पीजी में इतने फीसदी अंक पाने वाले पात्र

Bansal sadi
3 months ago
यूजीसी नेट की परीक्षा होगी ऑनलाइन, पीजी में इतने फीसदी अंक पाने वाले पात्र

यूजीसी नेट की परीक्षा होगी ऑनलाइन, पीजी में इतने फीसदी अंक पाने वाले पात्र 

बीकानेर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार भी 87 विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति, जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 20 मई आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। यह परीक्षा वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती है। मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि विषयों में यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) के साथ मास्टर डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे परिणाम घोषित होने के दो वर्षों के भीतर आवश्यक अंक प्राप्त कर लें। यूजीसी नेट परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दो पेपर देने होंगे। 100 अंकों के पेपर 1 की परीक्षा में सामान्य विषयों पर आधारित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

दो नए विषय शामिल, 87 विषयों में होगी परीक्षा : इस वर्ष यूजीसी-नेट परीक्षा को 87 विषयों में आयोजित किया जाएगा। एक्सपर्ट असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नवीन शर्मा के मुताबिक विशेष रूप से इस बार वानिकी (फॉरेस्ट्री) और सांख्यिकी (स्टैटिस्टिक्स) जैसे नए विषय जोड़े गए हैं। इससे पहले भी हाल के वर्षों में आयुर्वेद जीवविज्ञान, आपदा प्रबंधन, भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों को शामिल कर परीक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। यह पहल उच्च शिक्षा में पारंपरिक और आधुनिक ज्ञान के समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले साल परीक्षा 85 विषयों में हुई थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: