खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 465 आरडी के पास की है। जहां पर अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त युवकों को संभाला।
मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस टीम मोके पर पहुंची और वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए नाकाबंदी करवायी है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ