दो युवकों ने महिला को तांत्रिक बातों से प्रभावित कर सोने की चैन ले उड़े
दो युवकों ने महिला को तांत्रिक बातों से प्रभावित कर सोने की चैन ले उड़े
बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला से दिन दहाड़े लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने महिला को तांत्रिक बातों से प्रभावित कर सोने की चैन ले उड़े। घटना सीताराम गेट के सामने की है। जहां जस्सूसर गेट बाहर निवासी पार्वती स्वामी विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित रामदेव मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने महिला को पारीक अस्पताल के सामने रोककर उन्हें ज्योतिष से तंत्र मंत्र से संबंधित बातचीत शुरू की। महिला ने बताया कि इन युवकों ने कहा कि आपका समय खराब चल रहा है। आज आपके छोटे बेटे की मौत हो जाएगी। ऐसे में आप वापस पीछे की ओर चलकर 11 पत्थर लेकर आएं। जब महिला ने उनके कहे अनुसार 11 पत्थर लेकर आई। तो उसमेें से एक युवक ने उन्हें आंखे बंद कर ऊं नम:शिवाय का जाप करने को कहा। इस पर महिला ने युवकों के कहे अनुसार जाप किया। फिर महिला को गले में पहनी सोने की चैन को उतारकर दूसरे युवक को देने की बात कही। इस पर महिला ने वैसा ही किया। जिसके बाद दूसरा युवक वो सोने की चैन लेकर भाग गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई। महिला के परिजनों के अनुसार उन्हें हीपनोटाइस कर लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहले महिला के साथ उसके परिजन मौके पर पहुंचे और मौका स्थल पर खोज खबर की। बाद में पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाने के एसआई हंसराज व सिपाही मनोज मौके पर पहुंचे। दोनों ने सीसीटीवी खंगाले है। जिसमें से एक युवक साफ नजर आ रहा है। पता चला है कि दोनों युवकों ने अपने आप को हरिद्धार का पंडित बताया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ