NH-11 पर ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो युवक घायल
बीकानेर। श्रीकोलायत उपखंड क्षेत्र में एनएच-11 पर टेचरी फांटा के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को निजी वाहन से बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
एएसआई जयसिंह ने बताया कि गुड़ा क्षेत्र निवासी सतपाल और उसका एक साथी बाइक से लूणकरणसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेचरी फांटा के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायलों को उपचार के लिए बीकानेर भेजा गया। पुलिस के अनुसार घटना गजनेर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ