बीकानेर में इस जगह करंट की चपेट में आने दो युवकों की मौके पर ही मौत
बीकानेर में इस जगह करंट की चपेट में आने दो युवकों की मौके पर ही मौत
बीकानेर। करंट की चपेट में आने दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला लूणकरणसर थाना क्षेत्र का है। जहां सोढ़वाली-बिंझरवाली गांव के बीच जमीन पर पड़ी वायर को काटने का प्रयास कर रहे दो युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक जमीन पर पड़ी वायर को कटर से काटने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही कटर तार के संपर्क में आया, दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद लूणकरणसर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। दोनों मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ