Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रास्ते की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े दो युवक,आपातकालीन वाहन नहीं पहुंचने से जताया विरोध

rk
21 hours ago
रास्ते की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े दो युवक,आपातकालीन वाहन नहीं पहुंचने से जताया विरोध

 

रास्ते की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े दो युवक,आपातकालीन वाहन नहीं पहुंचने से जताया विरोध
 बीकानेर। शहर के चौखूंटी ओवरब्रिज क्षेत्र में रास्ते की समस्या को लेकर सोमवार को दो युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। टॉवर पर चढऩे वाले युवकों की पहचान भाजपा से जुड़े विक्रम राजपुरोहित और अयूब कायमखानी के रूप में हुई है। दोनों का कहना है कि चौखूंटी क्षेत्र में रास्ता संकरा होने के कारण आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य बड़े वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार को क्षेत्र में हुई एक दुखद घटना के दौरान भी एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी और उसे काफी दूर खड़ा करना पड़ा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इससे पहले भी क्षेत्रवासियों ने पुल की सडक़ जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर अब युवकों ने टॉवर पर चढक़र विरोध जताया है।
टॉवर पर मौजूद विक्रम राजपुरोहित ने बताया कि चौखूंटी ओवरब्रिज के पास पर्याप्त रास्ता नहीं होने के कारण आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई तथा दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए। क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: