बीकानेर: इस पुलिस थाने के सामने एमडी के साथ दो युवकों को पकड़ा
बीकानेर। पुलिस ने एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ का है। जहां पुलिस थाने के ठीक सामने सर्विस रोड पर पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.63 ग्राम एमडी बरामद करने के साथ एक थार गाड़ी भी जब्त की है।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में राकेश कड़वासरा पुत्र लिगताराम उर्फ बिगताराम और सांवरमल मोटसरा पुत्र मघाराम को गिरफ्तार किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ