बीकानेर: शहर में दो युवको ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर: शहर में दो युवको ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुरानी गिन्नाणी और शिवबाड़ी इलाके में हुई इन घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी गिन्नाणी में युवक ने की आत्महत्या
पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के पुरानी गिन्नाणी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, पुरानी गिन्नाणी निवासी विजय सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी कि उनके चचेरे भाई गजेंद्र सिंह राठौड़ ने 9 नवंबर को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस मामले की जांच एएसआई तनेराव को सौंपी गई है।
शिवबाड़ी में 33 वर्षीय युवक की मौत
दूसरा मामला जेएनवीसी थाना क्षेत्र के शिवबाड़ी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, शिवबाड़ी निवासी कैलाश पुत्र नारायणराम रेगर ने रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई बाबूलाल पुत्र नारायणराम रेगर (33) ने 10 नवंबर की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर में आत्महत्या कर ली। परिवादी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब उसकी मां और बहन काम से वापस लौटीं तो घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर बाबूलाल मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। इस मामले की जांच एएसआई पांचाराम को सौंपी गई है।
दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
शहर में एक ही दिन के आसपास सामने आई इन दोनों घटनाओं से शोक की स्थिति है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ