Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

डोसा खाने से 2 बच्चियों की मौत, चार दिन बाद 3 महीने की बच्ची का शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

rk
3 months ago
डोसा खाने से 2 बच्चियों की मौत, चार दिन बाद 3 महीने की बच्ची का शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

डोसा खाने से 2 बच्चियों की मौत, चार दिन बाद 3 महीने की बच्ची का शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अहमदाबाद 

अहमदाबाद के चांदखेड़ा क्षेत्र में 4 अप्रैल को डोसा खाने के बाद 2 बच्चियों की उल्टी होने से मौत हो गई थी। अगले दिन दोनों बच्चियों के शव दफना दिए गए थे। अब मामला दर्ज होने के चलते पुलिस ने एक बच्ची का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

परिजनों का आरोप है कि मारुति प्लाजा सोसायटी में रहने वाला विमल प्रजापति घनश्याम डेयरी से डोसे का तैयार घोल लाए थे। इसी घोल से डोसा बनाकर विमल, उनकी पत्नी और दोनों बेटियों ने खाया था। डोसा खाने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ी और 3 महीने की राहा और 4 वर्षीय मिश्री की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। वहीं विमल प्रजापति और पत्नी भावना प्रजापति का KD हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

चांदखेड़ा पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। तैयार घोल की क्वालिटी जानने के लिए FSL टीम ने घनश्याम डेयरी से सैंपल लेकर जांच शुरू की है। परिवार के सदस्य गौरीशंकर प्रजापति ने बताया कि बेटे ने रात 8:00 बजे घनश्याम डेयरी IOC रोड से तैयार घोल लाया था। इसी से बनाए गए डोसा खाने से चारों बीमार पड़ गए थे।

एल डिवीजन के एसीपी डीवी राणा ने बताया कि आरोप है कि डेयरी में तैयार घोल के बने डोसा खाने से दो बच्चियों की मौत हुई है। इसके बाद तीन महीने की बच्ची का शव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के अलावा इस डेयरी से घोल खरीदने वाले अन्य लोगों से भी संपर्क कर उनके बयान लिए जा रहे हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: