Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: रोहित गोदारा से संपर्क और सर्राफा व्यवसायी फिरौती मांगने के मामले में पुलिस दो को इस जगह से पकड़ा

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: रोहित गोदारा से संपर्क और सर्राफा व्यवसायी फिरौती मांगने के मामले में पुलिस दो को इस जगह से पकड़ा

बीकानेर: रोहित गोदारा से संपर्क और सर्राफा व्यवसायी फिरौती मांगने के मामले में पुलिस दो को इस जगह से पकड़ा 


बीकानेर।  पुलिस दो संदिग्ध लोगों को जयपुर से पकड़कर लाई है जिनके गैंगस्टर रोहित गोदारा से संपर्क और पिछले दिनों सर्राफा व्यवसायी से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में शामिल होने की आशंका है। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों धर्मनगर द्वार के बाहर रहने वाले एक सर्राफा व्यवसायी को रोहित गोदारा के नाम पर धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। रोहित गोदारा के संपर्क वाले लोगों की गतिविधियों और लोकेशन के बारे में छानबीन की गई। इनमें से एक शख्स विष्णु साध के जयपुर में होने की जानकारी मिली। विष्णु आदतन अपराधी है और पूर्व में रोहित गोदारा के साथ उसके संपर्क रहे हैं। पिछले साल नयाशहर थाना क्षेत्र में ही डॉ. विष्णु अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

 उसके जयपुर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और एक फ्लैट से उसे पकड़ा। यह फ्लैट बीकानेर निवासी मनीष लांबा का बताया जा रहा है। विष्णु के वहां मिलने पर पुलिस को मनीष पर भी शक है। दोनों को जयपुर से बीकानेर लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साध रखी है और मामले को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय लोगों के जरिये ही गैंगस्टर को कारोबारियों की जानकारी मिल रही है जिससे वे धमकी देकर फिरौती वसूलने के काम को अंजाम दे रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: