साइबर ठगी के पैसे करवाए रिफंड, दो पीडि़तों को मिली त्वरित राहत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के चलते हर कोई चिंतित है और सोचने पर मजबूर है कि एक गलत क्लिक खाते से मेहनत की कमाई को साफ करवा सकता है। ऐसे ही दो प्रकरणों में साइबर ठगी के पैसे नयाशहर पुलिस ने रिफण्ड करवाए है।
साइबर अपराध की रोकथाम व पीडि़तों को त्वरित राहत दिलाने के लिए अभियान के तहत एसपी मुदृ़ल कच्छावा के निदे्रशन में साइबर टीम द्वारा भोजराज चौधरी निवासी प्रताप बस्ती व बारह गुवाड़ चौक निवासी अजय ओझा के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैसों को होल्ड करवाया।
पुलिस ने पीडि़तों के साथ फ्रॉड हुई राशि 36710 रूपए को होल्ड करवाया। जिसके बाद टीमों ने कार्रवाई करते हुए भोजराज चौधरी को 15500, 14710 तथा परिवादी अजय ओझा को 6500 रूपए होल्ड करवाकर रिफंड करवाने के आदेश करवाए। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नयाशहर रोहित चौधरी, अमर ङ्क्षसह, ओमप्रकाश शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ