Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: भारत माला हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक घायल

rk
4 months ago
बीकानेर: भारत माला हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक घायल

बीकानेर: भारत माला हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक घायल

खुलासा न्यूज़। नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा रोही में भारतमाला हाईवे पर दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कोड़ा बाई पत्नी करनैल सिंह निवासी अबोहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा ट्रक लेकर अमृतसर से जामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शेरेरा रोही में आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहा ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया।

हादसे में ट्रक में सवार परिवादिया का बेटा तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान परिवादिया के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई जगदीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: