चोरी की दो वारदातों का खुलासा, आरोपी ने उगले राज, माल किया बरामद
खुलासा न्यूज,बीकानेर। चोरी के दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नापासर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पूनियां की अगुवाई में यह कार्रवाई की है।
इस सम्बंध में 12 मार्च को दीनदयाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसके व उसके भाई भागीरथ के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर गहने, 3 मोबाइल, नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सूचना संकलित कर आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की जानकारी जुटाई।
जिसके बाद पुलिस टीम ने रामदेव गोदारा को गिरफ्तार किया। जिससे पुछताछ में शेरेरा गांव में दो बंद मकानों में नकबजनी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चंादी के पाजेब, गलपटिया, छोटा फूलड़ा, फूलडों का हार, छोटी गणेश जी की मूर्ति को बरामद किया हे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ