Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस हिरासत से भागे चोरी के दो आरोपी

rk
2 weeks ago
कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस हिरासत से भागे चोरी के दो आरोपी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस से चेारी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर करणपुर में पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार हो गए। दोनों को पुलिस शाम कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कराई गई, लेकिन देर शाम तक दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

 

उजानकारी के अनुसार, श्रीकरणपुर शहर के वार्ड-18 स्थित एक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। खबर लिखे जाने तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: