Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Bansal
2 months ago
ऑपरेशन नीलकंठ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

ऑपरेशन नीलकंठ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त 

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा नोखा वृत्ताधिकारी जर्नैल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के निर्देश पर उप निरीक्षक कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुजानगढ़ रोड स्थित श्री बालाजी मोटर एंड सर्विस सेंटर के पास दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामप्रताप बिश्नोई (46) निवासी काकड़ा, थाना जसरासर और श्रवण पारीक (31) निवासी काकड़ा, थाना जसरासर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 25.34 ग्राम एमडी बरामद की गई।

पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार  को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: