कार व बाइक में भीषण भिड़ंत में दो जने की दर्दनाक मौत
पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के लाखूसर गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर रविवार को स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी सुरेश शर्मा लाखुसर सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 47 जीजी, करणपुर निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ