Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दो महीने से बिजली संकट: RD 750 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन, बोले- अब नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Solar 2
3 months ago
दो महीने से बिजली संकट: RD 750 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन, बोले- अब नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बड़ा आंदोलन

दो महीने से बिजली संकट: RD 750 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन, बोले- अब नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Solar 4

बीकानेर/पूगल। पूगल क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से थ्री-फेज बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज किसानों ने सोमवार को RD 750 जीएसएस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। नाड़ा, भुट्टो का कुंआ, 6 बीडी सहित आसपास के गांवों के किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि लगातार बिजली नहीं मिलने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। वहीं पेयजल और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी चरमरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की कमी के कारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत भी हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने आमजन का जीवन भी प्रभावित कर दिया है। घरों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। रात के समय बिजली नहीं होने से हालात और भी खराब हो जाते हैं।

किसानों का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने तक नहीं आए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही RD 750 जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में थ्री-फेज बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

ग्रामीणों ने मांग की कि प्रभावित गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों की फसलें, पशुधन और आमजन को राहत मिल सके।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: