Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

वाटर वर्क्स के टैंक में गिरे 2 मासूम, मौत, खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

rk
2 months ago
वाटर वर्क्स के टैंक में गिरे 2 मासूम, मौत, खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

वाटर वर्क्स के टैंक में गिरे 2 मासूम, मौत, खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में गुरुवार शाम को वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों मासूम वाटर वर्क्स की डिग्गी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों डिग्गी में गिर गए। घटना गुरुवार शाम के करीब 6:30 बजे ठंडी गांव में हुई। मृतक बच्चों की पहचान दिव्यांशु (10) व राघव (10) निवासी ठंडी, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई। दोनों बच्चे पड़ोसी है। घटना के सूचना पर रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ट्रेनी आरपीएस प्रियंका ने बताया- गुरुवार शाम को करीब 6:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव ठंडी में वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

 इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने बच्चों को डिग्गी से बाहर निकाल लिया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बच्चे वाटर वर्क्स में खेल रहे थे। वाटर वर्क्स की डिग्गियों पर जाली भी लगी हुई है, लेकिन दोनों बच्चे जाली उठाकर डिग्गी के पास चले गए थे और खेलते समय उनका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह डिग्गी में जा गिरे। जिनमें उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा फिलहाल दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों बच्चे गरीब परिवार से हैं और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना से गांव में गम का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी और तहसीलदार हर्षिता मीढ़ा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और सहायता का आश्वासन दिया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: