Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े, गाड़ियों से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप; क्रॉस केस दर्ज

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े, गाड़ियों से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप; क्रॉस केस दर्ज

बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े, गाड़ियों से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप; क्रॉस केस दर्ज

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर गुरुवार दोपहर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारने और वाहनों को चढ़ाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने मौके से चार गाड़ियां भी जब्त की हैं।

इस मामले में नयाशहर थाने में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पहला मामला जम्भेश्वर नगर, जीवणनाथजी बगेची के पास निवासी विष्णु पुत्र नरसीराम बिश्नोई ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में उसने मनीष सियाग, राजेश सियाग, श्रवण कूकणा, विष्णु राहड़, भवानी सिंह तंवर, भागी गोदारा, संजय सीगड़ सहित 15-20 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।

परिवादी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे वह गजनेर रोड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से चार बिना नंबर की कैंपर गाड़ियां, एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो आईं और उसकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

वहीं, दूसरा मामला चुंगी चौकी, गजनेर रोड, भूतनाथ मंदिर के पीछे निवासी मनीष सियाग पुत्र जगदीश सियाग ने दर्ज कराया है। उसने अंकित डेलू, अमित मंडा, विष्णु गोदारा, पुनीत गोदारा, प्रवीण बिश्नोई, बजरंग बिश्नोई सहित पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

रिपोर्ट में मनीष सियाग ने बताया कि वह गाड़ी से यूनिवर्सिटी की तरफ गया था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी दो बोलेरो कैंपर में सवार थे। उन्होंने उसकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारी और उसे वाहन से नीचे उतारकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों के हाथों में लाठियां, लोहे के पाइप और धारदार हथियार थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच एएसआई नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटनाक्रम, वाहनों की टक्कर और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: