बीकानेर: दो बोलेरो गाड़ियां की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत
बीकानेर। दो बोलेरो गाड़ियां की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा के पास का है। हादसे चार अन्य घायल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा कल शाम करीब 4 बजे लखासर टोल प्लाजा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दो बोलेरो गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार छह लोग अंदर फंस गए।
हादसे के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों और मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से चार घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी के पुत्र पवन और भाई मुकेश ने भी अपनी गाड़ी से दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ