Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

दो दिवसीय संगठन यात्रा सम्पन्न : 10 केन्द्रों पर महिलाओं से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

rk
2 months ago
दो दिवसीय संगठन यात्रा सम्पन्न : 10 केन्द्रों पर महिलाओं से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

दो दिवसीय संगठन यात्रा सम्पन्न : 10 केन्द्रों पर महिलाओं से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 2025-27 की अवधि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा के मार्गदर्शन में संगठन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका, बीकानेर प्रभारी दीपिका बोथरा व कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया राखेचा द्वारा दो दिवसीय संगठन यात्रा 10 व 11 मई को की गई थी। इस यात्रा में श्रीडूंगरगढ़, उदासर, बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, देशनोक, जोरावरपुर, नोखा, कालू, लूणकरनसर आदि स्थानों पर महिलाओं से संवाद किया गया। ममता रांका ने बताया कि सांगठनिक यात्रा का उद्देश्य कन्या मंडल को सशक्त बनाने, महिलाओं को एकजुट करने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। संगठन यात्रा के तहत नारी शक्ति को सक्रिय करना, अनुशासन स्थापित करना और बिखरी हुई शक्तियों को जोड़कर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करना। बीकानेर प्रभारी दीपिका बोथरा ने बताया कि उक्त सभी स्थानों पर महिलाओं से संवाद करके संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से योजनाओं की जानकारी दी गई।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: