बीकानेर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। इस संबंध में गोरीशंकर सुथार निवासी कालीजी मंदिर क्षेत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
घायलों का उपचार कराया गया तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ