Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर की दो बहनों ने युवक लिव इन में रखकर किया प्रताडि़त, लाखों रुपये हड़पे, मामला दर्ज

rk
2 months ago
बीकानेर की दो बहनों ने युवक लिव इन में रखकर किया प्रताडि़त, लाखों रुपये हड़पे, मामला दर्ज


बीकानेर की दो बहनों ने युवक लिव इन में रखकर किया प्रताडि़त, लाखों रुपये हड़पे, मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर में ब्लैकमेलिंग, हनीट्रैप और जबरन वसूली के गंभीर आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। प्रकरण में प्रार्थिया  ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया है, जिस कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गंगाशहर पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र को इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में लेकर  पहले प्रेमजाल में फंसाया और बाद में लिव-इन रिलेशनशिप में लेकर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया।
परिवाद के अनुसार आरोपियों ने गर्भवती होने का झूठा दावा कर शादी का दबाव बनाया और पांच लाख रुपये की मांग की, जिसके चलते परिवार ने गहने गिरवी रखकर यह राशि दी। इसके बाद भी लगातार ब्लैकमेलिंग जारी रही और वर्ष 2021 से अब तक फोनपे, पेटीएम और नकद माध्यम से करीब 15 लाख रुपये की वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा आरोप है कि 26 फरवरी 2026 की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, तोडफ़ोड़ की गई और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही अश्लील फोटो, वीडियो और निजी दस्तावेजों के आधार पर लगातार धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।
परिवाद में यह भी कहा गया है कि पीडि़ता द्वारा पुलिस थाना गंगाशहर, पुलिस अधीक्षक बीकानेर और पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायालय ने संबंधित पुलिस थाने को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए, जिसके बाद अब पूरे प्रकरण की कानूनी जांच व आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: