Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में यहां बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम

rk
2 weeks ago
बीकानेर में यहां बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम

बीकानेर में यहां बनेंगे दो अटल प्रगति पथ, स्थापित होंगे विकास के नए आयाम
विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की पहल पर पूगल और दंतौर में स्वीकृत हुए दो अटल प्रगति पथ 
बीकानेर। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की अनुपालना में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए अटल प्रगति पथ के दो कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि पूगल में धोकल सिंह जी के घर से रूपचंद मिड्ढा के घर से होते हुए सरस्वती मॉडर्न स्कूल से जगदीश नाई की दुकान, नंदराम जी के घर और हाईवे होते हुए कमल जैन की दुकान से देवल मां के मंदिर और श्मशान भूमि तक 1.80 किलोमीटर पथ को अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 2 करोड रुपए व्यय होंगे। डॉ. मेघवाल ने बताया कि ग्राम दंतौर में भारतमाला (एनएच 911) से होते हुए महावीर सिंह तंवर के घर से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से होते हुए गोविंद पारीक और भीखाराम के घर से होते हुए पंचायत घर तक तथा खाजूवाला दंतोर मुख्य सडक़ (एसएच 94) से जंभेश्वर मंदिर के पास से रिलायंस टावर होते हुए भारतमाला सडक़ एनएच 911 की तरफ ढाई किलोमीटर लंबे पथ को भी अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। 
इस पर भी दो करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि दोनों अटल प्रगति पथों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुलभता होगी तथा सीमांत क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: