Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

Bansal
1 month ago
अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नापासर पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी की अगुवाई में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

पुलिस टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर शेरेरा रोड स्थित आरसीपी के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर जेठाराम के कब्जे से बिना नंबर का सिंगल ट्रिगर देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस (केएफ-67) बरामद हुआ। पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के आरोप में जेठाराम पुत्र वीरबलराम जाट एवं रमेश  पुत्र लालचंद जाट, निवासी शेरेरा, थाना नापासर को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

 

 आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है तथा हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेन्द्र बाना की विशेष भूमिका रही। आरोपियों तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार गोपनीय निगरानी की, उनकी सूझबूझ और सतर्कता के चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: