Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

rk
7 hours ago
टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

टर्फ मास्टर्स और धुंरधर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

बीकानेर। स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन स्थानीय किशन गार्डन में पांच मैच खेले गये।  आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के दौरान बतौर अतिथि पधारे बार अध्यक्ष एड अजय पुरोहित,सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। आयोजक बिस्सा ने पहला मैच बाबा 8 और पुष्करणा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें पुष्करणा एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते अंतिम ओवर में 2 विकेट से मैच को अपने नाम किया। मैन ऑफ़ द मैच दीपक गिरी व बेस्ट बैट्समैन शोभित आचार्य रहे। दूसरा मैच फाइटर 11 और मातेश्वरी टाइगर्स के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में फाइटर 11 ने टाइगर्स को 96 रन का बड़ा लक्ष्य दिया,जिसको टाइगर्स ने अपने अलग अंदाज़ में खेल कर लक्ष्य को हासिल कर के अपनी पहली जीत हासिल की। मेन ऑफ़ द मैच विवेक अग्रवाल,बेस्ट बल्लेबाज़ वासु सुथार रहे। जिन्होंने फाइटर 11 की और से 50 रन की शानदार पारी खेली। तीसरा जेएमडी व पुष्करणा यंगस्टर्स के मध्य हुआ। जिसमे पुष्करणा यंगस्टर्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच चेतन व्यास,बेस्ट बैट्समैन कपिल पारीक रहे। चौथा मैच  धुरंधर और मातेश्वरी टाइगर्स के बीच खेला गया। जिसमे धुरंधर ने 28 रन से मैच जीत कर अपनी जगह सेमीफाइनल में बनाई , मेन ऑफ़ द मैच जुबैद ख़ान रहे। दूसरे दिन का आखिरी मैच गेम चेंजर 9 तथा टर्फ मास्टर्स के बीच खेला गया। मात्र 36 रन का पीछा करते हुए टर्फ मास्टर्स ने मात्र 3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच पीयूष सेन रहे। जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वही बेस्ट बैट्समैन कुलदीप रहे। इस दौरान नवल कुमार पुरोहि,विष्णुनारायण बिस्सा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: