Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की फीस माफ

Bansal
6 hours ago
गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की फीस माफ

गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की फीस माफ

बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। यूनिवर्सिटी का ये फैसला अगले सत्र से शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आते हैं, लेकिन उन्हें कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल रहा था। ऐसे में अब इन स्टूडेंट्स की फीस माफ करने का निर्णय किया गया है।

प्रबंध बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में बिना फीस एडमिशन देने की अनुशंसा की जा रही थी। बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस अनुशंसा को स्वीकृत कर बिना फीस के एडमिशन देने का निर्णय लिया गया है।

सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतने वाले ने भी उठाई मांग
यूनिवर्सिटी परिसर में एक स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम भी है। जिस पर करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। इंडोर स्टेडियम के साथ ही यूनिवर्सिटी में साइकिलिंग के लिए वेलोड्रेम भी है। यूनिवर्सिटी इन सभी के विकास पर खर्च करती आ रही थी, लेकिन स्टूडेंट पर अतिरिक्त खर्च नहीं था। ऐसे में इस बार से गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी की फीस माफ करने का निर्णय किया है। उधर, अब सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतने वाले स्टूडेंट्स को भी रियायत देने की मांग उठ रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: