बीकानेर: नकली डीएपी से भरा ट्रक जब्त, इस जगह बेच दी संदिग्ध खाद
बीकानेर: नकली डीएपी से भरा ट्रक जब्त, इस जगह बेच दी संदिग्ध खाद
बीकानेर। रबी की बुवाई के पीक सीजन में बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में किसानों की मेहनत और फसल पर नकली खाद का बड़ा संकट मंडरा रहा है। एक ओर जहां कृषि विभाग ने गुरुवार को जसरासर में कार्रवाई करते हुए गुजरात से लाए गए नकली डीएपी खाद के 470 बैग से भरा ट्रक पकड़ा है, वहीं दूसरी ओर पास के ही सांवतसर गांव में भी बड़े पैमाने पर संदिग्ध डीएपी बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सांवतसर में नियमों को ताक पर रखकर बिना पीओएस मशीन के ही किसानों को खाद थमा दी गई, जिसकी गुणवत्ता की जांच तक नहीं हुई। किसान कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक चालक के पास डीएपी रतनगढ़ से बीकानेर लाने का बिल मिला है, जो फर्जी है। रतनगढ़ की जिस फर्म का बिल है उससे इसकी तस्दीक कर ली गई है। इसी प्रकार बीकानेर में खाद किसी दीपक सीड्स के यहां सप्लाई होनी थी, जबकि इस नाम से कोई लाइसेंस विभाग ने जारी नहीं कर रखा। खाद सीधे ही ट्रक से बेचना गैर कानूनी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ