Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

नो-एंट्री में घुसा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, नशे में चालक ने बोलेरो को मारी टक्कर

Bansal
5 months ago
नो-एंट्री में घुसा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, नशे में चालक ने बोलेरो को मारी टक्कर
नो-एंट्री में घुसा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, नशे में चालक ने बोलेरो को मारी टक्कर
 
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में नो-एंट्री के दौरान एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाही और नशे में वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीगंगानगर निवासी कमल मित्तल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे इण्डेन गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक नो-एंट्री समय में शहर में प्रवेश कर गया। इस दौरान ट्रक चालक ने प्रार्थी की बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी और साइड से घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा।
 
जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक नहीं रुका। इसके बाद पीछा कर लालजी होटल के सामने ट्रक को रुकवाया गया। वहां भी चालक ने लापरवाही जारी रखते हुए बोलेरो को दोबारा टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। प्रार्थी ने चालक को पकड़कर कोटगेट थाने पहुंचाया, जहां सामने आया कि चालक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: