Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रक ने तोड़े आधा दर्जन बिजली के पोल, कई इलाकों में सप्लाई हुई बाधित

Bansal
3 months ago
बीकानेर: ट्रक ने तोड़े आधा दर्जन बिजली के पोल, कई इलाकों में सप्लाई हुई बाधित

बीकानेर: ट्रक ने तोड़े आधा दर्जन बिजली के पोल, कई इलाकों में सप्लाई हुई बाधित

बीकानेर। नोखा के सुजानगढ़ रोड पर सोमवार को एक ट्रक की टक्कर से बिजली विभाग के करीब आधा दर्जन बिजली के पोल टूट गए। ये पोल मुख्य सड़क मार्ग पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रक सड़क मार्ग से गुजर रहा था। अचानक ट्रक बिजली लाइन के पोलों से टकरा गया, जिससे एक के बाद एक कई पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गए। पोल गिरने से बिजली के तार भी नीचे आ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। तारों में करंट प्रवाहित होने की आशंका के चलते विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। समय रहते आपूर्ति बंद होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। सड़क पर गिरे पोल और तारों के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल, विभाग की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी है और नए पोल लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: