हाइवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, लगा जाम
बीकानेर। देर रात पीछे से आ रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार हाइवे पर बीती रात 3 बजे दो ट्रकों में टक्कर हुई जिसमें एक चालक चोटिल हुआ। हाइवे पर एक ओर का रास्ता अभी भी प्रभावित है। रात 3 बजे लखासर टोल प्लाजा के निकट हाइवे पर दो ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें थे। एक ट्रक ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पीछे के ट्रक का चालक चोटिल हुआ। टोल की मेडिकल टीम ने उसका उपचार किया। जिसमें से आगे चल रहे एक ट्रक में बजरी भरी हुई थी। पीछे जो ट्रक चल रहा था वो खाली था जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खुलासा में 8 जून को जो खबर लगी थी उसमें दोनों ट्रकों में बजरी भरी बताई गई थी। जबकि बजरी आगे चल रहे ट्रक में ही भरी थी। पीछे जो ट्रक चल रहा था वो खाली था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ