बीकानेर: ट्रक-कार की टक्कर, बच्चे समेत चार घायल, इस जगह हुआ हादसा
बीकानेर: ट्रक-कार की टक्कर, बच्चे समेत चार घायल, इस जगह हुआ हादसा
बीकानेर। नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के पास गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाकर लौट रहे थे, तभी रायसर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई।
घायलों में कार चालक अभिरूप चौधरी (38) (बीकानेर), प्रिंस (8-9), महावीर (42) और लक्ष्मण उर्फ अनिल (17) (आसेरा) शामिल हैं। लक्ष्मण उर्फ अनिल पैर का पट्टा खुलवाकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटाया और हाईवे पर यातायात चालू करवाया। दोनों वाहन नापासर थाने पहुंचाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ