Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम

Bansal
2 weeks ago
6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम

6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनकी आपसी मित्रता को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जब मित्र ग्रह एक साथ आते हैं, तो उनकी शुभ स्थिति का प्रभाव जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसका खास असर जातकों को करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है। वर्तमान में यह स्थिति तुला राशि में बनी हुई है, जहां सूर्य, बुध और शुक्र विराजमान है।


ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य तुला राशि में है, जिसके बाद से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह 6 नवंबर 2026 तक रहेगा। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि बिजनेस करने वालों को नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में किन राशियों को इससे लाभ होगा, आइए जानते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इसके अलावा प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। इस दौरान निवेश के लिए आपको कई बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला साबित होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय विशेष रह सकता है, क्योंकि सूर्य, बुध और शुक्र की युति आपकी ही राशि में बन रही है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आने की संभावनाएं हैं। सभी क्षेत्रों में आपका सम्मान बढ़ने की संभावनाएं हैं। व्यापार करने वालों को नए संपर्कों के माध्यम से लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी तालमेल बेहतर रहने की उम्मीद है। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी यह अवधि कई मामलों में सकारात्मक रह सकती है। सभी लोगों से आपका संपर्क शानदार रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कोई बड़ी सफलता बिजनेस में आपको हासिल होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावनाएं हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: