Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण

rk
2 weeks ago
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, कार्यालय प्रभारी जयकिशन उपाध्याय, जयवीर सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

 

वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: