Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर से इस जगह यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये खबर

rk
2 weeks ago
बीकानेर से इस जगह यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये खबर

बीकानेर से इस जगह यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। गर्मी की छुट्टियों, धार्मिक यात्राओं और बढ़ते यात्री दबाव के बीच रेलवे ने बीकानेर-हरिद्वार रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में एक अतिरिक्त द्वितीय शयन यान (स्लीपर) श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त स्लीपर कोच बीकानेर से 8 जून 2026 से 29 जून 2026 तक तथा हरिद्वार से 9 जून 2026 से 30 जून 2026 तक लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को प्रतीक्षा सूची की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

उपरे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों के मौसम में हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तराखंड क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन यात्राओं के कारण इस रेलसेवा में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्लीपर डिब्बा जोड़ने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस कदम से विशेष रूप से उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जो हरिद्वार में गंगा दर्शन, धार्मिक अनुष्ठान, पर्यटन अथवा अवकाश यात्रा के लिए सफर करते हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: